एग्रो बिहार–2026: आधुनिक तकनीक और कृषि यंत्रों से किसान होंगे सशक्त, बढ़ेगी आय — कृषि मंत्री रामकृपाल यादव !!
पटना। गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला सह प्रदर्शनी “एग्रो बिहार–2026” किसानों के लिए ज्ञान, तकनीक और नवाचार का बड़ा मंच बनकर उभरा है। इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।
आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। कृषि यंत्रीकरण से खेतों में श्रम की कमी की समस्या दूर होगी और कम समय में अधिक कार्य संभव हो सकेगा। 
आधुनिक कृषि यंत्र और नई तकनीकें बनीं आकर्षण का केंद्र !!
राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला सह प्रदर्शनी में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों द्वारा अत्याधुनिक कृषि यंत्रों, स्मार्ट खेती के उपकरणों और नई तकनीकों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है । मेले में डिजिटल कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई है। किसानों को इन मशीनों के उपयोग, उनके लाभ और सरकारी अनुदान योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। विशेषज्ञ किसानों को बता रहे हैं कि आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती को अधिक कुशल और लाभकारी बनाया जा सकता है।
तीसरे दिन 25 हजार से अधिक लोगों ने किया भ्रमण !!
मेले में किसानों और आमजनों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आयोजकों के अनुसार, मेले के तीसरे दिन 25 हजार से अधिक किसानों और आमजनों ने मेला परिसर का भ्रमण किया। किसानों ने यहां प्रदर्शित आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकों में गहरी रुचि दिखाई और विशेषज्ञों से उनके उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
नई तकनीकों के उपयोग पर्यावरण अनुकूल खेती !!
विशेषज्ञों ने बताया कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और ऊर्जा दक्ष कृषि उपकरण भविष्य की खेती के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इससे ईंधन की लागत कम होगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता !! 
मेले के दौरान छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
किसानों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हो रहा मेला !!
पटना के गांधी मैदान में आयोजित एग्रो बिहार–2026 मेला किसानों के लिए ज्ञान और तकनीक का महत्वपूर्ण मंच बन गया है। यहां किसानों को आधुनिक खेती के नए तरीकों, उन्नत कृषि उपकरणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मेले किसानों को आधुनिक कृषि अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
चित्र सौजन्य: सोशल मीडिया, कृषि विभाग बिहार
