Krishi Times Header
लोड हो रहा है...  |  Krishi Times
  • Home  
  • नई दिल्ली में सस्य सम्मेलन, डॉ. प्रसाद सम्मानित
- कृषि समाचार

नई दिल्ली में सस्य सम्मेलन, डॉ. प्रसाद सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय सस्य विज्ञान सम्मेलन 2025 में डॉ. दशरथ प्रसाद को ISA एसोसिएटशिप अवार्ड नई दिल्ली, छठवां अंतरराष्ट्रीय सस्य विज्ञान सम्मेलन (International Agronomy Congress–2025) 24 से 26 नवम्बर तक नई दिल्ली में भव्य रूप से चल रहा है। इस ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। कार्यक्रम […]

अंतरराष्ट्रीय सस्य विज्ञान सम्मेलन 2025 में डॉ. दशरथ प्रसाद को ISA एसोसिएटशिप अवार्ड

नई दिल्ली, छठवां अंतरराष्ट्रीय सस्य विज्ञान सम्मेलन (International Agronomy Congress–2025) 24 से 26 नवम्बर तक नई दिल्ली में भव्य रूप से चल रहा है। इस ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। कार्यक्रम में 25 देशों से आए एक हजार से अधिक सस्य वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और विकास साझेदारों ने भाग लिया।

इस प्रतिष्ठित मंच पर कृषि विज्ञान केंद्र, पोकरण–जैसलमेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दशरथ प्रसाद को इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रोनॉमी (ISA) की ओर से ISA एसोसिएटशिप अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, किसान हितैषी कार्यों और तकनीकी प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

अवार्ड प्रदान करने वालों में—

  • डॉ. पंजाब सिंह, चांसलर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी एवं पूर्व सचिव (DARE) तथा महानिदेशक, ICAR

  • डॉ. ब्राम गोवर्ट्स, महानिदेशक, CIMMYT मैक्सिको
    शामिल रहे।

डॉ. दशरथ प्रसाद की उपलब्धियां व योगदान

• हाल ही में राजस्थान सरकार ने उन्हें राजस्थान हॉर्टिकल्चर एंड नर्सरी सोसाइटी (RAJHANS) की प्रबंधन कार्यकारिणी में मनोनीत किया है।
• स्वतंत्रता दिवस पर कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा उन्हें उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र अवार्ड से सम्मानित किया गया।
• दिसंबर 2023 से वे वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, पोकरण–जैसलमेर के रूप में कार्यरत हैं और क्षेत्र में कृषि तकनीकी प्रसार, युवाओं व किसानों को प्रशिक्षण देने में उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं।

पूर्व उपलब्धियां

• कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर में 11 वर्ष की सेवा के दौरान अनेक शोध उपलब्धियाँ हासिल कीं।
• अगस्त 2016 में राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति ने उन्हें विश्वविद्यालय प्रबंधन समिति (BoM) में मनोनीत किया।
• नवंबर 2017 में जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ बायोरिसोर्स एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट में यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित।
• वर्ष 2024 में इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रोनॉमी ने उन्हें काउंसिलर, राजस्थान के रूप में दो वर्ष के लिए चुना।
• 2024 में वे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर की एकेडमिक काउंसिल के निर्विरोध सदस्य चुने गए।
• दिसंबर 2024 में KVK के उत्कृष्ट कार्यों हेतु बेस्ट KVK साइंटिस्ट अवार्ड प्राप्त किया।
• उनकी तीन पुस्तकें लैम्बर्ट पब्लिकेशन, जर्मनी द्वारा प्रकाशित हैं और ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
• किसानों के लिए दूरदर्शन राजस्थान और आकाशवाणी पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।
• उनके शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।

सम्मेलन में सम्मान पाने के बाद डॉ. प्रसाद ने कहा

“यह सम्मान किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि तकनीकी प्रसार में जुटी टीम को समर्पित है। आगे भी मैं इसी प्रकार किसान हित में कार्य करता रहूंगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *