Krishi Times Header
लोड हो रहा है...  |  Krishi Times
  • Home  
  • यूपी: किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले: कृषि मंत्री
- कृषि समाचार

यूपी: किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले: कृषि मंत्री

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लखनऊ, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि भवन के सभागार में कृषि विकास कार्यों और किसान कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक समय […]

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि भवन के सभागार में कृषि विकास कार्यों और किसान कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुँचे और व्यय की गति को और तेज किया जाए।

योजनाओं और व्यय की समीक्षा

कृषि मंत्री ने बताया कि अब तक 3193.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1784.42 करोड़ रुपये (55.88%) खर्च हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिकतम लाभ पहुँचाने के लिए विभाग को शेष धनराशि का उपयोग तेजी से करना होगा।

उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। सहकारिता विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि आलू, तिलहन और गन्ने की बुवाई को ध्यान में रखते हुए डीएपी और एनपीके तत्काल पैक्स सोसाइटियों तक पहुँचाया जाए।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

शाही ने जानकारी दी कि इस वर्ष 21.07 लाख किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया है, जो पिछले खरीफ सीजन की तुलना में 37% अधिक है। बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्वे शुरू कर दिया गया है ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जा सके।

विकसित कृषि संकल्प अभियान – रबी 2025

कृषि मंत्री ने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से विकसित कृषि संकल्प अभियान 3 से 18 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा। यह 15 दिवसीय अभियान 6725 स्थानों पर आयोजित होगा। इसमें किसानों को रबी फसलों की उन्नत किस्मों, बीज शोधन, जलवायु अनुकूल खेती और नकली खाद की पहचान जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

कृषि यंत्रों पर जीएसटी में राहत

शाही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि यंत्रों पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे किसानों को ट्रैक्टर जैसे उपकरणों पर 52–53 हजार रुपये तक की बचत होगी। उन्होंने किसानों से 22 सितंबर से शुरू होने वाली कृषि यंत्र बुकिंग का लाभ उठाने की अपील की।

बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रमुख कृषि सचिव रवींद्र, सचिव इंद्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव टीके शिबू, ओपी वर्मा और निदेशक कृषि डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *