Krishi Times Header
लोड हो रहा है...  |  Krishi Times
  • Home  
  • बीकानेर का सहनीवाला बनेगा मिनी इजरायल
- कृषि समाचार

बीकानेर का सहनीवाला बनेगा मिनी इजरायल

 किसानों को मिलेगा हाई-टेक खेती का लाभ जयपुर, शासन के कृषि एवं उद्यानिकी सचिव राजन विशाल ने बुधवार को बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र का दौरा कर उन्नत उद्यानिकी तकनीकों से विकसित किए जा रहे हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य बिंदु  […]

 किसानों को मिलेगा हाई-टेक खेती का लाभ

जयपुर, शासन के कृषि एवं उद्यानिकी सचिव राजन विशाल ने बुधवार को बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र का दौरा कर उन्नत उद्यानिकी तकनीकों से विकसित किए जा रहे हाई-टेक हार्टिकल्चर मॉडल क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य बिंदु 
  • ग्राम सहनीवाला को बनाया जा रहा है मिनी इजरायल मॉडल

  • 30 चयनित किसानों को मिलेगी समेकित आधुनिक तकनीकी सहायता

  • 95% अनुदान के साथ पॉली हाउस और अन्य घटकों की स्थापना

  • जैतून तेल प्रसंस्करण इकाई की समीक्षा और किसान संवाद

  • कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्राह्य परीक्षण केन्द्र और जैतून फार्म का निरीक्षण

दौरे की प्रमुख गतिविधियाँ:

राजन विशाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र लूणकरणसर का दौरा कर वहां संचालित शोध एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालय और कृषि विभाग के समन्वय से प्रभावी किसान प्रशिक्षण आयोजित करने पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

इसके बाद उन्होंने आरओसीएल जैतून फार्म और तेल प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया। जैतून उत्पादन और तेल निष्कर्षण प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों से प्राप्त जैतून फल से समय पर तेल निष्कर्षण सुनिश्चित किया जाए।

शासन सचिव ने ग्राह्य परीक्षण केन्द्र (एटीसी) का भी निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

सहनीवाला में हार्टिकल्चर क्लस्टर विकास:

मिनी इजरायल मॉडल सहनीवाला बीकानेर, उन्नत उद्यानिकी तकनीकी से हाई-टेक क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिसे “मिनी इजरायल” के रूप में तैयार किया जाएगा। चयनित 30 किसानों को निम्नलिखित तकनीकों का लाभ मिलेगा:

  • पॉली हाउस / शेडनेट हाउस

  • लॉ-टनल

  • प्लास्टिक मल्च

  • एकल एवं सामुदायिक जल स्त्रोत

  • सोलर पम्प

  • ड्रिप सिंचाई संयंत्र

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लघु एवं सीमांत कृषकों को पॉली हाउस पर 95% अनुदान भी दिया जा रहा है। प्रत्येक किसान को पॉली हाउस/शेडनेट हाउस के साथ न्यूनतम चार अन्य घटकों के लाभ की सुविधा मिलेगी। यह परियोजना किसानों की आय बढ़ाने और जीवनस्तर सुधारने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *