Krishi Times Header
लोड हो रहा है...  |  Krishi Times
  • Home  
  • राजस्थान: पाली डेयरी ने दर्ज की रिकॉर्ड वृद्धि, लाभ 2.61 करोड़ पार!
- पशुपालन

राजस्थान: पाली डेयरी ने दर्ज की रिकॉर्ड वृद्धि, लाभ 2.61 करोड़ पार!

पाली डेयरी की 30वीं आमसभा सम्पन्न, डेयरी मंत्री ने बढ़ते लाभ और योजनाओं की दी जानकारी जयपुर, – पाली दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की 30वीं आमसभा का आयोजन संघ मुख्यालय पाली में किया गया। इस अवसर पर पाली, फालना और जैतारण क्षेत्र के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। पशुपालन से आर्थिक सशक्तिकरण संभव […]

पाली डेयरी की 30वीं आमसभा सम्पन्न, डेयरी मंत्री ने बढ़ते लाभ और योजनाओं की दी जानकारी

जयपुर, – पाली दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की 30वीं आमसभा का आयोजन संघ मुख्यालय पाली में किया गया। इस अवसर पर पाली, फालना और जैतारण क्षेत्र के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

पशुपालन से आर्थिक सशक्तिकरण संभव : जोराराम कुमावत

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार और डेयरी विभाग की वर्तमान व आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुपालन आज सबसे मजबूत स्वरोजगार के रूप में स्थापित हो चुका है। गुजरात प्रवास का उदाहरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक महिला ने केवल दूध व्यवसाय से सालाना दो करोड़ रुपये की आय अर्जित की। मंत्री ने कहा कि पाली डेयरी से जुड़ी मातृशक्ति भी इसी तरह अपने सामाजिक और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

लगातार बढ़ रहा पाली डेयरी का शुद्ध लाभ

मंत्री कुमावत ने बताया कि पाली डेयरी ने लगातार तीसरे वर्ष शुद्ध लाभ में वृद्धि दर्ज की है।

  • वित्तीय वर्ष 2022-23 : ₹31.45 लाख

  • वित्तीय वर्ष 2023-24 : ₹1.62 करोड़

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 : ₹2.61 करोड़

उन्होंने आगामी वर्ष 2025-26 में ₹8.58 करोड़ शुद्ध लाभ के लक्ष्य को पूरा करने का विश्वास जताया। साथ ही घोषणा की कि पाली डेयरी की दुग्ध भंडारण क्षमता को बढ़ाकर तीन लाख लीटर किया जाएगा।

अध्यक्ष प्रतापसिंह बीठिया ने गिनाई उपलब्धियां

पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह बीठिया ने बताया कि वर्ष 2024-25 में दुग्ध संकलन प्रतिदिन औसतन एक लाख लीटर तक पहुंच गया है। संघ के सहकारी सदस्यों की संख्या 41 हजार से अधिक हो गई है, जिनमें 13,023 महिला सदस्य शामिल हैं और 203 महिला समितियां सक्रिय हैं।

उन्होंने बताया कि—

  • गायों के बछड़ों के लिए विशेष तकनीक अब किसानों को ₹70 की रियायती दर पर उपलब्ध होगी।

  • पाली डेयरी की ₹16.41 करोड़ की योजना केन्द्र सरकार से स्वीकृत हुई है, जिसके अंतर्गत आधारभूत संरचना और तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

श्रेष्ठ समितियों को सम्मान

कार्यक्रम में डेयरी मंत्री ने पाली, फालना और जैतारण क्षेत्र की श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक समितियों को सम्मानित किया।

  • सम्पूर्ण जिला स्तर पर प्रथम : पिपलिया कलां

  • द्वितीय : देवली कलां

  • तृतीय : मालपुरिया कलां

  • बीएमसी स्तर पर श्रेष्ठ कार्य : बोमादडा, गौशाला बर और खिवान्दी

500 मीट्रिक टन गोदाम का शिलान्यास

सभा के बाद मंत्री कुमावत ने डेयरी परिसर में ₹1.05 करोड़ की लागत से बनने वाले 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि पांच माह में तैयार होने वाले इस गोदाम से दूध उत्पादों के भंडारण और वितरण की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *