Krishi Times Header
लोड हो रहा है...  |  Krishi Times
  • Home  
  • सोनपुर मेला 2025 में agriculture को नया आयाम!
- व्यापार प्रदर्शनी

सोनपुर मेला 2025 में agriculture को नया आयाम!

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव बोले—किसानों के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध सोनपुर, बिहार। विश्व–प्रसिद्ध सोनपुर मेला 2025 में आयोजित कृषि प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री राम कृपाल यादव ने अपने […]

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव बोले—किसानों के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

सोनपुर, बिहार। विश्व–प्रसिद्ध सोनपुर मेला 2025 में आयोजित कृषि प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री राम कृपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की सेवा और कृषि विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और यह प्रदर्शनी किसानों को उन्नत तकनीक, आधुनिक उपकरणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी मंच है।

मंत्री ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है, जहां लगभग 76 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, जबकि 90 प्रतिशत किसान लघु एवं सीमांत हैं। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, और इस सपने को साकार करने में बिहार का कृषि विकास अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने किसानों को समय पर खाद, पानी और अन्य संसाधनों की उपलब्धता, उनकी आय बढ़ाने और कृषि उत्पादकता सुधारने के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

उद्घाटन के बाद मंत्री यादव ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद भी किया। इस अवसर पर कृषि निदेशक नीतीन कुमार सिंह, प्रधान सचिव पंकज कुमार, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, भाजपा नेता अभय सिंह, अधिवक्ता शशिभूषण सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और किसान मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक और नवाचार केंद्र में

कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीक, उपकरण और नवाचारों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया है।

  • कृषि वैज्ञानिक किसानों को उन्नत खेती तकनीक,

  • जैविक खेती,

  • मिट्टी परीक्षण,

  • तथा माइक्रो-इरिगेशन जैसी तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

इन तकनीकों से किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और लागत घटाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *