Krishi Times Header
लोड हो रहा है...  |  Krishi Times
  • Home  
  • गन्ना विकास विभाग एवं इफको की वर्चुअल कार्यशाला सम्पन्न
- खेती की दुनिया

गन्ना विकास विभाग एवं इफको की वर्चुअल कार्यशाला सम्पन्न

लखनऊ :आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश,  प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में इफको और गन्ना विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गन्ना आयुक्त ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ने की बेहतर पैदावार और किसानों के हित में नैनो यूरिया का उपयोग अत्यंत लाभदायक […]

लखनऊ :आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश,  प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में इफको और गन्ना विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गन्ना आयुक्त ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ने की बेहतर पैदावार और किसानों के हित में नैनो यूरिया का उपयोग अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने बताया कि इफको के उत्पादों के उपयोग से न केवल गन्ने की उपज बढ़ेगी, बल्कि चीनी की परता (रिकवरी) में भी सुधार होगा।

प्रतीकात्मक चित्र (ग्राफ़िक्स)

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (कृषि सेवा), इफको, नई दिल्ली, डॉ. तरनेन्दु सिंह ने नैनो यूरिया, सागरिका और अन्य उत्पादों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया (तरल) के प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह पौधों की कोशिकाओं में सीधे पहुंचकर पोषण प्रदान करता है। डॉ. सिंह ने इफको के बायो-डीकंपोजर पर भी प्रकाश डाला, जो फसल अवशेषों को 3-4 सप्ताह में कम्पोस्ट में बदलने में सहायक है।

इफको के विपणन निदेशक, योगेन्द्र कुमार ने तकनीकी प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि सहकारी गन्ना समितियों के स्तर पर इफको के उत्पाद को विपणन करने वाले कार्मिकों को विशेष रूप से नैनो के छिड़काव की तकनीकी जानकारी होनी चाहिए, जिससे किसान समय के अनुसार उत्पादों का खेतों में छिड़काव कर अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त कर सकें।

इस संबंध में समिति के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता बताई। इन्होंने गन्ने की फसलों में ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया के छिड़काव पर गन्ना किसानों को 100 रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन दिये जाने की बात कही एवं गन्ना किसानों को गन्ने की खेती से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी अपनी जानकारी साझा की।

इफको के उप महाप्रबंधक, रजनीश पाण्डेय ने जैव उर्वरकों और बायो-डीकंपोजर के उपयोग की विधियों पर चर्चा की। उन्होंने गन्ना किसानों को फसल अवशेषों से कम्पोस्ट तैयार करने की तकनीकी प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

कार्यक्रम में अपर गन्ना आयुक्त (समितियां), डॉ. वी.बी. सिंह ने प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से किसानों की तकनीकी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया। अंत में, राज्य विपणन प्रबंधक, इफको, लखनऊ, अभिमन्यु राय ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अपर गन्ना आयुक्त वी.के. शुक्ल, संयुक्त गन्ना आयुक्त अमर सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुख्य विज्ञापन अधिकारी डॉ. बी.के. गोयल, और गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के डॉ. पी.के. कपिल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यतेन्द्र तेवतिया ने किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *